जहानाबाद, फरवरी 11 -- करपी, निज संवाददाता पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी एवं अरवल विधायक मनोज शर्मा ने प्रखंड क्षेत्र के महावीर गंज गांव पहुंचकर मृतक संजय पंडित के परिजनों से मुलाकात की तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे। मनोज शर्मा ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की अपील की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख जताते हुए न्याय की मांग की। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता एवं स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.