जहानाबाद, सितम्बर 18 -- कुर्था, निज संवाददाता। पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के छतोई और कमरिया गांव का दौरा कर बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत के शिकार युवकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के स्वजनों को सांत्वना देते हुए घटना पर गहरा दुख जताया। डॉ. अरुण कुमार ने छतोई गांव पहुंचकर मृतक शुभम कुमार तथा कमरिया गांव में विराज सिंह के परिजनों से भेंट की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने दोनों परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार के निर्धारित प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा और हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुशवाहा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामाशीष दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...