पूर्व सांसद ने जिले की समस्याओं से सीएम को कराया अवगत
सोनभद्र, अगस्त 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर पूर्व सासंद नरेंद्र सिंह कुशवाहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री को जनपद की प्रशासनिक, स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा एवं खनन संबंधी मुद्दों से अवगत कराया। इस दौरान पूर्व सांसद ने मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं से लेकर आदिवासी काश्तकारों के खनन अधिकारों तक के मुद्दे प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया गया है कि स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सोनभद्र में शासन के निर्देशों के विपरीत एक बाबू को महत्वपूर्ण वित्तीय एवं क्रय संबंधी प्रभार दिए गए हैं। शासन के आदेशों की अवहेलना कर वित्तीय प्रभार सौंपा गया। यह भी पढ़ें- यूपी के कई इलाकों में सोने के संकेत, सरकारी रिकॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.