अमरोहा, मार्च 29 -- स्थानीय निवासी बसपा नेता नूर अब्बास राणा का गुरुवार रात सड़क हादसे में निधन हो गया था। शनिवार को पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी व हर कदम पर साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया। कहा कि स्व.नूर अब्बास उसूलों के पाबंद थे व हमेशा बसपा के साथ जुड़े रहे। राजनीति में उन्होंने बहुत उतार चढ़ाव देखे लेकिन कभी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। उनके निधन से जिले की राजनीति में बड़ी दरार बनी है, जिसे भर पाना आसान नहीं है। अपने नरम दिल व्यवहार से उन्होंने स्थानीय लोगों के दिल में विशेष जगह बनाई थी। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.