अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- अलीगढ़। पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने भारत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए अरावली की पहाड़ियों पर बनाये गये कानून की घोर निंदा की। कहा की देश की 600 किलोमीटर लम्बी दूरी में फैली हुई इन पहाड़ियों से देश का प्राकृतिक मौसम का संतुलन बना हुआ है। भारत सरकार उद्योगपतियों के दबाव मे उन्हें धन कमवाने के लिए अरावली पहाड़ियों को तोड़ने के लिए आवंटन कर कानून बना रही है। यह देश की 150 करोड़ जनता के जन जीवन के साथ तानाशाही की धोखे की पराकाष्ठा है। प्रधानमंत्री आम जन मानस की जिंदगी के लिए चिंतन राष्ट्रभक्ति है तो इस बिल को वापस लेने का कष्ट करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.