सासाराम, मार्च 9 -- दिनारा, एक संवाददाता। पूर्व सांसद आनंद मोहन सोमवार को प्रखंड क्षेत्र घोड़वछ गांव पहुंचे। जहां उन्होंने समाजसेवी लल्ली सिंह के आकस्मिक निधन पर मातमपुर्सी की। उनके पुत्र से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व सांसद ने लल्ली सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुये कहा कि समाजिक जीवन में उन्होंने सादगी व जनसेवा को ही सर्वोपरि रखा। उनके निधन से मुझे जो व्यक्तिगत क्षति हुई है। निकट भविष्य में उसका भरपाई नहीं हो सकती। वहीं बिक्रमगंज से घोड़वछ जाने के क्रम में नटवार बाजार में तेनुअज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अमित राय के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पूर्व सांसद का स्वागत किया। मौके पर दीपक राय, विश्वजीत राय, विजय शंकर राय, रवि रंजन राय, श्रीराम प्रसाद,चंद्रमा मुनीम, वीर बहादुर सिंह, बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.