पूर्व सांसद ने की बरहज तक फोरलेन विस्तार की मांग
देवरिया, मई 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। पूर्व सांसद कनकलता सिंह ने देवरिया से कसया फोरलेन मार्ग का बरहज तक विस्तार करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग किया कि शुक्रवार को हो रहे कार्यक्रम में देवरिया कसया फोरलेन को बरहज के मोहन सेतु से होते हुए मऊ तक किया जाय।पूर्व सांसद ने कहा कि देवरिया से कसया तक फोरलेन का निर्माण अच्छी बात है, लेकिन करोड़ो रूपये खर्च कर बनने वाले इस फोरलेन की उपयोगिता कितनी होगी, इस पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इस फोरलेन को सोनुघाट, भलुअनी, बरहज होते हुए मोहन सेतु से जोड़कर मऊ तक बना दिया जाय तो कई जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- राज्य राजधानी माला सर्कुलर रोड आठ लेन का होगा इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शहर को भी जाम से मुक्ति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.