औरंगाबाद, जनवरी 21 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बुधवार को नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के सोनपुरा स्थित पुनपुन नदी किनारे श्मशान घाट का निरीक्षण किया और वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि श्मशान घाट का सुधार और सौंदर्यीकरण आवश्यक है, ताकि नगरवासियों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधा मिल सके। आनंद मोहन ने बताया कि यह कार्य नवीनगर के दोनों एनटीपीसी बिजली परियोजनाओं के सीआरएस फंड से किया जाएगा और इसका उद्देश्य नवीनगर व बारुण क्षेत्र के चतुर्मुखी विकास को सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उन्होंने नवीनगर के महिला कॉलेज का भी निरीक्षण किया। मौके पर राम लखन सिंह, गुड्डू अग्रवाल, संतन सिंह, पूर्व सैनिक जैनेंद्र सिंह, कामता प्रसाद, अरुण सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनूप ठाकुर, अंजर खान, पूर्व प्रमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.