वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में मंगलवार को पूर्व सांसद धंनजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई हुई। अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह ने आरोपी सत्येंद्र सिंह बबलू और विनोद सिंह के पक्ष में बहस की। वादी की तरफ से श्रीनाथ त्रिपाठी, अजय सिंह और एडीजीसी विनय सिंह ने पक्ष रखा। मामले में आठ अप्रैल को फिर सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह कोर्ट में मौजूद रहे। चार अक्तूबर, 2002 को नदेसर क्षेत्र में तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। आरोप लगा कि अभय सिंह और उनके साथियों ने जानलेवा फायरिंग की। फायरिंग में धनंजय सिंह, उनके गनर और चालक समेत कई लोग घायल हो गए थे। पूर्व सांसद ने गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। ...