वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, संवाददाता। पूर्व सांसद धंनजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी अभय सिंह की ओर से अधिवक्ता स्वामीनाथ यादव और वरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में बहस की। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 31 मार्च की तिथि नियत की है। कोर्ट में अभियोजन की ओर से एडीजीसी विनय सिंह और वादी के निजी अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, शशिकांत राय उर्फ चुन्ना, विपिन शर्मा, आदित्य वर्मा और आशुतोष सिंह सोनू के अलावा पूर्व सांसद धनंजय सिंह उपस्थित थे। प्रकरण के अनुसार चार अक्तूबर 2002 को तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जौनपुर से लौटते समय नदेसर क्षेत्र में अभय सिंह और उनके 4-5 साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर, चालक समेत कई लोग घायल हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.