पूर्व सांसद छोटेसिंह यादव को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
कन्नौज, जून 13 -- छिबरामऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे एवं पूर्व सांसद स्व.छोटे सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित लोहिया सदन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बाबा रामप्रकाश यादव के संयोजन में किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह राठौर बबल ने किया। सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय छोटे सिंह यादव के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहेगी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.