पटना, अप्रैल 2 -- पूर्व सांसद चंदन सिंह को रालोजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने इसकी घोषणा की। कौटिल्य नगर स्थित पार्टी कार्यालय में सभी जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री पारस ने कहा कि नए जमाने के अनुसार नए लोगों को जिम्मेदारी देना उचित है, इसलिए पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रिंस राज पासवान को दी। पार्टी हित में युवा और तेज तर्रार नेता चंदन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत करता हूं। पदभार संभालते हुए चंदन सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो हमें जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का काम करूंगा। मौके पर विकास कुमार उर्फ राजा को नवादा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान एससी-एसटी के रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.