पूर्व सांसद के समक्ष गिरिडीह-कोलकाता सीधी रेल सेवा की उठी मांग
गिरडीह, जून 29 -- गिरिडीह। मारुति टॉवर स्थित मुकेश जालान के कार्यालय में रविवार को प्रबुद्धजनों की बैठक हुई। बैठक में शहर के विभिन्न समाजों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य अतिथि दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन रहे। बैठक में गिरिडीह से कोलकाता के लिए सीधी रेल सेवा की मांग प्रमुखता से उठी। पूर्व सांसद सोरेन ने मौके पर ही वरिष्ठ रेल अधिकारी से दूरभाष पर बात की और आश्वस्त किया कि सभी प्रबुद्धजनों के साथ उच्च अधिकारियों से मिलकर मांग को मजबूती से रखा जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द लाभ मिले। इसके अलावा बिजली, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य समेत अन्य स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी ने जनहित के मुद्दों के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में श्याम सुंदर सिंघानि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.