प्रयागराज, जनवरी 2 -- प्रयागराज। अब तक पार्वती अस्पताल चौराहे के नाम से चर्चित रहा चौराहा अब पूर्व सांसद श्यामा चरण गुप्ता के नाम से जाना जाएगा। शुक्रवार को चौराहे का लोकार्पण कर दिया गया। महापौर उमेशचंद्र गणेश केशरवानी ने कहा कि श्यामाचरण गुप्ता का सपना प्रयागराज को प्राचीन संस्कृति से जोड़ते हुए आधुनिक बनाना था और आज नगर निगम प्रयागराज को गौरवशाली बनाने का काम कर रहा है, यह सब उनकी प्रेरणा से ही हो रहा है। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत श्यामा चरण गुप्ता की पत्नी जमुनोत्री गुप्ता व श्याम ग्रुप के विदुप अग्रहरि ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश अग्रहरि, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, व्यापारी नेता विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.