हमीरपुर, सितम्बर 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के चरखारी स्थित मंगलगढ़ पैलेस का किचन का सामान लेकर जा रहे मिनी ट्रक से जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने वाले चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से फर्जी जीएसटी अधिकारी के पहचान पत्र मिले हैं। 22 सितंबर को पूर्व सांसद ने सदर कोतवाली में इस प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस की टीमें घटना के खुलासे में जुटी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने इस प्रकरण में कुशीनगर के थाना तंपुहीराज के मोहल्ला कोइंदी गोसांई पट्टी निवासी भोला यादव उर्फ सनी, इसी इलाके के अमन यादव, महेश पांडेय निवासी लालकुआं चारबाग लखनऊ, दिनेश सिंह निवासी रूपपुर शिवनगर खदरा थाना हसनगंज जनपद लखनऊ को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से जीएसटी अधिकारी का एक फर्जी पहचान पत्र व एक अदद मो...