धनबाद, अप्रैल 23 -- पूर्व सांसद पीएन सिंह के आवास पर हमले के आरोपी संजय कुशवाहा समेत तीन लोगों को अदालत ने बुधवार को साक्ष्य के आभाव में बरी कर दिया। आरोपियों के खिलाफ धनसार थाना में पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह की ओर से प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। आरोप लगाया गया था कि संजय कुशवाहा के नेतृत्व में लोग उनके आवास पर हमला कर दिया था, जिससे उनके परिवार में भय का माहौल पैदा हो गया था। बचाव पक्ष का कहना था कि यह मामला कोरोना संक्रमण काल का है, जब डायमंड रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित रेलवे कॉलोनी को खाली कराने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई चल रही थी। यह भी पढ़ें- रामपुर डबल मर्डर केस में भाजपा नेता को बड़ी राहत, 14 साल बाद अवधेश शर्मा समेत 8 आरोपी बरी उस समय स्थानीय लोगों में असंतोष था और वे पुनर्वास के लिए समय की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में संजय कुशव...