पूर्व सांसद के आवास पर मस्जिद प्रकरण में मंथन
सहारनपुर, सितम्बर 8 -- सहारनपुर। पूर्व सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान से जमीअत उलमा-ए-हिंद के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर कलक्ट्रेट मस्जिद मामले पर गहन मंथन किया। राष्ट्रीय महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मस्जिद पक्ष के वकील नौशाद अहमद एडवोकेट से मामले की कानूनी स्थिति और आगे की कार्रवाई की जानकारी ली। हाजी फ़ज़लुर्रहमान ने मामले को महत्वपूर्ण बताते हुए लगातार संवाद और मशवरे की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनपद में भाईचारा और अमन बनाए रखना समय की आवश्यकता है। बैठक में सभी ने संवैधानिक, लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से न्याय की लड़ाई आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। यह भी पढ़ें- सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में मुस्लिम कमेटी ने जताया रोष यह भी पढ़ें- सहारनपुर मस्जिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.