पूर्व सांसद की मीट प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 मजदूर महिला बेहोश
सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनपुर, गागलहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौड़ा में पूर्व सांसद व सपा नेता हाजी फजलुरर्हमान की एएलएम मीट प्लांट में मंगलवार को अचानक अमोनिया गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। गैस की चपेट में आने से 14 मजदूर महिलाओं की हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गई। इससे मीट प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। घटना से पुलिस-प्रशासन ने भी हड़कंप मच गया। पता लगने पर दमकल विभाग और कोतवाली गागलहेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन ने भी अस्पताल और प्लांट पर पहुंचकर घटना की जांच की। जिलाधिकारी ने घटना की जांच के लिए टीमें गठित की हैं। यह भी पढ़ें- सपा नेता के मीट प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, कई मजदूरों की तबीयत बिगड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.