चंदौली, मार्च 14 -- पीडीडीयू नगर। भारतीय चौरसिया महासभा की ओर से मैनाताली में लोक अदालत के जनक काका कालेलकर आयोग के सदस्य पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की 123 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया लोक अदालत के जनक थे। जिसका लाभ आज पूरा देश को सबसे सुलभ और सस्ता न्याय आपसी समझौता के तहत मिल रहा है।इस मौके पर पारसनाथ चौरसिया, राजेंद्र प्रसाद चौरसिया, प्रकाश चंद चौरसिया, अनिल जायसवाल, शकुंत लाल यादव, बबलू चौरसिया, सूरज प्रसाद जायसवाल, पारस प्रसाद चौरसिया, अक्षत चौरसिया, प्रियांशु चौरसिया, राजकुमार यादव, गोपाल चौरसिया, राजेंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.