सीवान, मई 1 -- रघुनाथपुर। राजद के पंचायत अध्यक्षों एवं कार्यकर्तओं की एक बैठक गुरुवार को रघुनाथपुर में आयोजित की गई। प्रखंड राजद अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि 1 मई को शहर के टाउन हॉल में पूर्व सांसद शहाबुदीन की पुण्यतिथि मनाने को लेकर चर्चा की गई। राजद कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में टाउन हॉल में चलने की आह्वान किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर जिला पार्षद उमेश पासवान, बबलू अंसारी, सत्यम रंजन, मुन्ना अंसारी, संतोष यादव, हरेंद्र यादव, धनजी यादव और पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टाउन हॉल में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पुण्यतिथि आज यह भी पढ़ें- तारडीह में तीन मई को होगा महासमागम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...