आगरा, जून 20 -- पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता निहाल सिंह जैन की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, गोसेवा एवं रामलाल वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि निहाल सिंह जैन आगरा से दो बार सांसद रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में उनकी विशेष पहचान थी। इस अवसर पर गोशाला में गायों को हरा चारा, गुड़ आदि खिलाई गई। श्रद्धांजलि सभा में निहाल सिंह जैन की धर्मपत्नी नीलम बोहरा, मनोज जैन बोहरा, पूर्व अध्यक्ष राम टंडन, देवेन्द्र कुमार चिल्लू, डॉ. मधुरिमा शर्मा, अनुज शिवहरे, सचिन यादव, शशि शिरोमणि, रमाकांत सारस्वत, हरीश सक्सेना चिमटी, लक्ष्मी नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हि...