बलिया, अप्रैल 13 -- बलिया, संवाददाता। पूर्व सांसद और और पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर (76 वर्ष) का रविवार को निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नजदीकी नेताओं में शुमार हरिनारायण जिले की सीयर (अब बेल्थरारोड) सीट से दो बार विधायक और मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से एक बार सांसद रहे ।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री को शनिवार की रात सांस लेने में दिक्कत होने पर लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी , तीन पुत्र और पांच पुत्री हैं। हरिनारायण राजभर का जन्म बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव में हुआ था। वह सीयर (अब बेल्थरारोड सुरक्षित) सीट से दो बार 1991-1992 और 1996 से 2002 में सपा के वरिष्ठ नेता शारदा नंद अंचल को पराजित कर विधायक नि...