ललितपुर, दिसम्बर 20 -- जनपद कारागार में निरुद्ध बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को पौष्टिक भोजन और सुख सुविधाएं मुहैया कराने में फर्जी कार्डियोलाजिस्ट का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। उसने ही पूर्व सांसद को लेटने के लिए विशेष गद्दा और खाने के लिए भोजन में अंडा आदि प्रिस्क्राइब किया था। 31 मई 2025 दिन शनिवार को न्यायिक अधिकारी ने जनपद कारागार का निरीक्षण किया था। इस दौरान बैरक संख्या पांच बी का रखरखाव सामान्य बैरकों से अलग, उच्च सुख सुविधा वाला मिला था। इसमें बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को रखा गया था। इस बन्दी को विशेष सुविधायें दी जा रही थी। जेल के बैरिक में पूर्व सांसद डल्लप का गद्दा और तकिया इस्तेमाल करते मिले थे। उनके पास रुपयों की गड्डी व बैटरी वाला पंखा, देशी घी, अचार, मिठाई, क्रॉकरी, टिफिन, ब्राण्डेड तेल, साबुन, शैम्पू, क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.