रामगढ़, मई 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के केनके गांव निवासी पूर्व सरपंच व झारखंड आंदोलनकारी जीतभान महतो 75 वर्ष का बीती रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर गांव व आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। जीतभान महतो हुप्पू पंचायत के पूर्व सरपंच रह चुके थे। उसने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष रुचि थी। वे हमेशा समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। अपने सरल स्वभाव और जनसेवा के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। उनका अंतिम संस्कार भैरवी नदी घाट पर विधि-विधान के साथ किया गया। यह भी पढ़ें- मुक्तिधाम पर भी नहीं थमे लोगों के आंसू, उनके निधन पर मुखिया प्यारेलाल महतो, पूर्व मुखिया आनंद महतो, किशोर महतो, मुकेश महतो, अर्जुन महतो, विक्र...