प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- मानिकपुर। नगर पंचायत के पूरे अली नकी निवासी नगर के पूर्व सभासद, सपा नेता 50 वर्षीय राजकुमार यादव काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जिनको प्रयागराज के स्वरुप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजकुमार सिद्ध पीठ मां ज्वालादेवी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी रहे। इलाज के दौरान बुधवार शाम राजकुमार की सांस थम गई। उनके निधन की जानकारी होते ही उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी, बेटे बबलू भोला, बेटियां मधु, बबली, संध्या समेत पूरे परिवार में कोहराम मचा है। राजकुमार का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह मानिकपुर राजघाट पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.