शामली, मार्च 8 -- पूर्व सभासद पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया। शनिवार शाम मोहल्ला अफगानान निवासी पूर्व सभासद सुकेब खान घर से मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में पुरानी रंजिश चलते आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था, जिस कारण वह घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती कराया था। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकीम व उसका पुत्र सोनू उर्फ शहनवाज निवासी मोहल्ला अफगानान तथा एक अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...