बलिया, फरवरी 9 -- बलिया। शहर के बनकटा निवासी पूर्व सभासद चंदन गुप्ता पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। उनके भाई राजू गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने बनकटा निवासी मनु साह, उसके भाई चंदन साह तथा अनुप ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। राजू ने पुलिस को बताया है कि मेरा भाई चंदन शनिवार की रात करीब 11 बजे घर आ रहा था। रास्ते में तीनों बाइक खड़ा कर खड़े थे। आरोप लगाया है कि रास्ते से गाड़ी हटाने की बात कहने पर आरोपियों ने कड़ा आदि से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी बिचलाघाट रंजीत विश्वकर्मा का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.