मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- कस्बे के पूर्व सभासद ने पुलिस को दो लोगों के विरुद्ध जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। कस्बे के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी पूर्व सभासद मौ. इमरान ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसके ही मोहल्ले के फसी, तारिक, रमीज व जावेद उस्मानी ने मैरिज होम को बंद कराने के नाम पर धमकी देते हुए 10 लाख रुपए मांगे ओर एक लाख रुपए ले भी लिए। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन नामजदों को जेल भेज दिया था। उसके बाद मोहल्ले के ही अर्श अहमद ने अपने फेसबुक एकाउंट पर आरोपियों के फोटो लगते हुए लिखा कि बदला जरुर लिया जाएगा। अर्श अहमद व जावेद उस्मानी उसे धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पूर्व सभासद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.