मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- खतौली कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस दर्ज केस में वांछित चल रहे पूर्व सभासद के घर दबिश देकर पकड़ लिया। पूर्व सभासद को पकड़ने का लोगों ने विरोध किया और पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान भीड़ ने आरोपी को छुड़ा लिया और पुलिस को दौड़ा लिया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएसआई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक हुई नोकझोंक के बाद पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।पिछले दिनों कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थ गांजा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से ढाई किलो से अधिक गांजा बरामद किया था। इस प्रकरण में नगर पालिका के पूर्व सभासद विनोद पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने मौके से पकड़े गए कई लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.