कन्नौज, जून 4 -- छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला भैनपुरा निवासी वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र चतुर्वेदी की पत्नी पूर्व सभासद शोभा चतुर्वेदी का बीमारी के चलते अचानक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी होते ही भाजपा विधायक अर्चना पांडेय, पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे समेत अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...