अमरोहा, मई 30 -- इंटर लाकिंग ईंट उखाड़कर बेचने के आरोप में पूर्व सभासद के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। प्रकरण करीब डेढ़ वर्ष पुराना है। इसकी शिकायत बीते दिनों अधिकारियों से हुई है। पुलिस टीम के अलावा नगर पालिका की टीम भी मामले की जांच कर रही हैं। शनिवार को ईओ ने पुलिस को पत्र भेजकर जांच कर पूर्व सभासद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शहर के बुध बाजार निवासी मनोज गर्ग ने पूर्व सभासद पर रास्ते की इंटर लाकिंग उखाड़कर बेचने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका से लेकर डीएम व एसपी तक शिकायत की थी। सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मामला तूल पकड़ गया था। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत सैयदराजा में विकास कार्यों के जांच के आदेश पुलिस टीम के साथ नगर पालिका की टीम ने भी मामले की जांच शुरू की थी। दोनों ही टीमें मामले की जांच में जुटी है। इसी बीच शनिवार को ईओ ने एक ...