रामपुर, मार्च 3 -- मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन के समधी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर 88 घंटे तक चले सर्वे के बाद आयकर की टीम देर रात 12 बजे वापस लौट गई। इस दौरान काफी लोगों से पूछताछ करने के साथ ही टीम कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई। गंज थाना क्षेत्र के बगी गांव और बाईपास किनारे स्थित पूर्व सांसद के समधी एवं प्रमुख उद्योगपति मुनन खां और बबलू खां की साझेदारी वाली एमएन इंडस्ट्रीज, एनजी प्लाईवुड एंड विनीयर और एमआई इंडस्ट्रीज पर आयकर की टीमें चार दिन पहले पहुंची थीं। जिसके बाद तीनों फैक्ट्रियों के गेट पर सीआरपीएफ के जवानों का पहरा हो गया था। आयकर विभाग की टीम ने फैक्ट्रियों के कार्यालयों में मौजूद वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों की फाइलों और लेन-देन से जुड़े रिकार्ड की सघन जांच की। इस दौरान इंडस्ट्री परिसर में दिन-रात दस्तावेजों की पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.