वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। भक्त शिरोमणि हनुमान की जयंती की पूर्व संध्या पर ही काशी में विविध धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान आरंभ हो गए। शहर के ज्यादातर छोटे-बड़े हनुमान मंदिरों में हलचल बढ़ गई। कहीं श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ शुरू हो गया कहीं सुंदरकांड का संगीतमय गायन हो रहा है। हनुमद् जयंती का मुख्य केंद्र संकटमोचन मंदिर पूर्व संध्या पर ही सांस्कृति प्रस्तुतियों से गुलजार हो गया। हनुमान ध्वजा प्रभातफेरी समिति की ओर से सांस्कृतिक संध्या संगीत समारोह के मंच पर हई। पांच कलाकारों ने हनुमत वंदना गायन, वादन और नृत्य से की। सान्वी सेठिया ने कथक, राहुल मुखर्जी ने ओडिसी, दिव्या श्रीवास्तव ने भरतनाट्यम, तेजस्विनी बालाजी ने गायन और अंशुमन महाराज ने स्वतंत्र तबला वादन किया। वहीं 10 दिवसीय हनुमद् जयंती महोत्सव की शुरुआत संकटमोचन में दो अप्रैल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.