पूर्व संध्या पर याद किए गए डॉ. आंबेडकर
मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने डॉ. भीमराव आबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यालय में बैठक कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के संविधान निर्माण में उनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आंबेडकर जयंती को उत्साहपूर्वक मनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनके विचारों को पहुंचाएं। साथ ही कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारी सौंपी। कार्यालय मंत्री मनोज दुबे ने आम्बेडकर जयंती पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर लखनऊ चलने का आह्वान यह भी पढ़ें- आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.