हाजीपुर, मार्च 7 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर शनिवार को बालिकाओं की साइकिल रैली आयोजित की गई। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित रैली में शामिल बालिकाएं उत्साहित दिखीं। उद्वेश्य था समाज में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा तथा लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना। समाहरणालय परिसर में आयोजित रैली को उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों को आम जनमानस तक पहुंचाया। वर्षा सिंह ने अपने संदेश में कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं और बालिकाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसर के माध्यम से ही महिलाएँ अपने जीवन में आगे बढ़ सकती हैं और समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.