पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर दिया जोर
रांची, मई 20 -- मांडर, प्रतिनिधि। बजरा स्थित आदिवासी विकास उच्च विद्यालय में बुधवार को विद्यालय शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने विद्यालय के प्राचार्य और शासी निकाय के सदस्यों के साथ शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। बैठक में पठन-पाठन के स्तर में सुधार, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक माहौल और विद्यालय में सुविधाओं की बढ़ोतरी पर विचार-विमर्श किया गया। बंधु तिर्की ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के भूमिदाता कुरा भगत, करमा उरांव और गुइनदिया भगत को शॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.