पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का कोर्ट में सरेंडर, रामचरितमानस को बताया था नफरत फैलाने वाला ग्रंथ
विधि संवाददाता, सितम्बर 28 -- बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मधेपुरा विधायक चंद्रशेखर यादव ने सोमवार को बेतिया कोर्ट में सरेंडर किया। धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। चंद्रशेखर ने एसीजेएम प्रथम अभिषेक कुमार की अदालत में आत्मसमर्पण किया। जमानत आवेदन पर सुनवाई करने के बाद जज ने उन्हें जमानत भी दे दी। यह मामला साल 2023 का है। शिक्षा मंत्री रहते चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए इसे नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था। इसके बाद बेतिया व्यवहार न्यायालय के वकील सुजय कुमार झा ने डॉक्टर चंद्रशेखर पर हिंदू धर्म ग्रंथ का अपमान करने के आरोप में एक परिवाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में दायर किया था। उस मुकदमे में कोर्ट ने जांच के बाद आरोपी बनाए गए चंद्रशेखर के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.