पूर्व शिक्षामंत्री गीताश्री ने मृत छात्रा के परिजनों से की मुलाकात
गुमला, जुलाई 3 -- भरनो। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा प्रियंका कुमारी की मौत के बाद पूर्व शिक्षामंत्री एवं कांग्रेस जिला प्रभारी गीताश्री उरांव ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उनके साथ कांग्रेस जिला महासचिव आशीषनाथ शाहदेव, प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम और जहांगीर आलम भी मौजूद थे। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उच्चस्तरीय जांच और न्याय की मांग की। गीताश्री उरांव ने निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: मृतक छात्रा के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए भरनो थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.