रांची, अप्रैल 1 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के सताकी गांव निवासी पूर्व शिक्षक, शिक्षाविद्, समाजसेवी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 93 वर्षीय पशुपति महतो का निधन बुधवार को सुबह हो गया। देर शाम कोकरो नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इनके निधन पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, प्रताप कुमार कुशवाहा, रंग बहादुर महतो, मेघनाथ महतो आदि ने संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...