बलिया, जून 12 -- सुखपुरा। सुखपुरा इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व शिक्षक कस्बा निवासी 89 वर्षीय वशिष्ठ नारायण सिंह का हृदय गति रुक जाने से शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। यह सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिसर में शोक सभा हुई, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर गत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा विद्यालय में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश चंद सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...