चंदौली, अप्रैल 18 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर से शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी व जनता इंटर कालेज बबुरा, धीना के प्रवक्ता स्वर्गीय रामसकल सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। नगर के पराहूपुर स्थित प्रिया नगर कालोनी में आयोजित कार्यक्रम मे शिक्षकों व अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा कि वह एक ईमानदार, कर्मठ एवं विद्वान शिक्षक प्रतिनिधि थे। शिक्षा को लेकर उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। समय से विद्यालय जाना उनकी आदत बन गई थी। भजनानंद, अनिल कुमार, डा. धर्मेंद्र यादव, डा. विवेक, संजय पाठक, बचानी देवी, सविता देवी, रीमा, श्वेता, आकांक्षा, दिव्यांश, अजय, डा. विशाखा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.