रुद्रपुर, फरवरी 9 -- सितारगंज। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं रक्तदान समिति के संस्थापक 48 वर्षीय राजीव गुप्ता का सोमवार को निधन हो गया। उनके पुत्र सुंदरम ने मुखाग्नि दी। रक्तवीर नाम से प्रसिद्ध रक्तदान शिविरों के माध्यम से दशकों तक रक्तदान के लिए प्रेरित करना व जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए उन्हें याद रखा जाएगा। निधन पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, महेश मित्तल, पंकज गहतोड़ी, संदीप बिष्ट, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, पंजाबी महासभा, अग्रवाल महासभा, भारत विकास परिषद, राइस मिल एसोसिएशन, किराना एसोसिएशन, रक्तदान समिति समेत विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने पदाधिकारियों ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.