दरभंगा, जुलाई 2 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के पूर्व कुलपति डॉ. विश्वनाथ झा का निधन मंगलवार को पैतृक गांव दीप, मधुबनी में हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना से संस्कृत विवि सहित शिक्षा जगत में शोक की लहर है। 19 फरवरी से 15 मार्च 2008 तक वे संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति बनाये गए थे। इनके अल्पकाल में लिए गए निर्णयों को लोग आज भी याद करते हैं। उनके निधन पर बुधवार को दरबार हाल में कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि प्रो. दिलीप कुमार झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला, जबकि शोक प्रस्ताव कुलसचिव डॉ. दिनेश झा ने पढ़ा। शोक सभा में प्रो. पुरेन्द्र वारिक, डॉ. पवन कुमार झा, डॉ. नवीन कुमार झ...