सीतामढ़ी, दिसम्बर 9 -- पुपरी। पूर्व विवाद को लेकर मारपीट की घटना में आठ लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में बेदौल गांव के विद्या दास की पत्नी मीना देवी, पुत्र रमेश कुमार, समहौली गांव के भोला महतो की पत्नी सीता देवी, पुत्री वर्षा कुमारी, कालीचरण सिंह का पुत्र मनोज सिंह, पुपरी के शंकर लाल महतो की पत्नी पार्वती देवी, नीरज साह की पत्नी कंचन कुमारी व जाले निवासी बौद्ध साह का पुत्र संतोष साह शामिल है। उक्त जख्मी लोगों का इलाज एसडीएच, पीएचसी पुपरी में किया गया है। मारपीट में जख्मी पक्षों के द्वारा स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.