पूर्व विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट, पांच पर प्राथमिकी
छपरा, अगस्त 8 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र के पटेढ़ी जलाल गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गयी। इस मामले में पुलिस ने महिला के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी पटेढ़ी जलाल निवासी रामरतन शर्मा की पत्नी आशा देवी के बयान पर दर्ज की गई है।
पुलिस की कार्रवाई इसमें गांव के ही धीरज कुमार शर्मा, चंदेश्वर शर्मा, सुनैना देवी, उर्मिला देवी और पंकज कुमार शर्मा को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में आशा देवी ने आरोप लगाया है कि पूर्व के विवाद को लेकर नामजद आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लाठी और रॉड से हमला किए जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आभूषण की चोरी मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनके गले से जिउतिया सहित अन्य आभूष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.