मुरादाबाद, मई 23 -- मुरादाबाद के पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी और बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब दो मिनट 24 सेकेंड के इस ऑडियो में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस सुनाई दे रही है। मामला पीपल साना क्षेत्र की बिजली समस्या से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में पूर्व विधायक जेई से कहते सुनाई दे रहे हैं कि क्षेत्र के लोग बिजली संकट से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो लोगों के फोन उठाए जाते हैं और न ही पर्याप्त बिजली दी जा रही है। इस पर जेई ने जवाब दिया कि बिजली ऊपर से मिलने वाले शेड्यूल के अनुसार दी जाती है। पूर्व विधायक ने जब पूछा कि क्षेत्र में कितने घंटे बिजली मिल रही है तो जेई ने ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का श...