पूर्व विधायक स्व. तेजभान सिंह को मंत्री मनोज पांडे ने दी श्रद्धांजलि
गौरीगंज, जुलाई 8 -- अमेठी। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व संघ प्रचारक एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय तेजभान सिंह को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडे तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को विकास खंड जामों के ग्राम अचलपुर स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने स्व. तेजभान सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने कहा कि स्व. तेजभान सिंह का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सादगी, संगठन और समाज के प्रति समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व एवं कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए सदैव प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.