जहानाबाद, मार्च 14 -- अरवल , निज संवाददाता जिला मुख्यालय के रोजापर स्थित एक निजी भवन में पूर्व विधायक स्व. चित्तरंजन कुमार की प्रथम पुण्यतिथि मनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्व. चित्तरंजन कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर 26 मार्च को मोथा में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई सांसद, विधायक एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए आनंद चंद्रवंशी को अधिकृत किया गया। साथ ही कार्यक्रम के व्यापक जनप्रसार-प्रचार का भी निर्णय लिया गया। बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.