काशीपुर, जनवरी 22 -- काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने काशीपुर से दो बार के विधायक रहे स्व. लक्ष्मण दत्त भट्ट की जयंती पर गुरुवार को एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। महापौर ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। यहां सीएमएस डॉ. एसके दीक्षित, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर जीत सिंह साहनी,विनोद कुमार भट्ट, डॉ. प्रियांक चौहान, डॉ. गीतांजलि, डॉ. सतवीर, डॉ. साक्षी, डॉ. आराध्या, डॉ. तनुज तोमर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...