सुल्तानपुर, जनवरी 30 -- सुलतानपुर। इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू के खिलाफ दर्ज हत्या के मुकदमे में दाखिल फाइनल रिपोर्ट पर वादी रामदेव निषाद की प्रोटेस्ट याचिका शुक्रवार को भी दाखिल नहीं हो सकी। वादी के अधिवक्ता सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि सुनवाई 12 फरवरी के लिए टल गई है। गोसाईगंज के महिलो आशापुर में जगदेव की दुर्घटना से मौत हो गई थी। वाहन से टक्कर मारकर हत्या करने के आरोप में 29 जून 2024 को पूर्व विधायक चन्दभद सिंह उर्फ सोनू, उनके भाई यशभद सिंह उर्फ मोनू, सहयोगी सूर्य प्रकाश सिंह, सतेन्द्र सिंह, मंजीत सिंह उर्फ रोशन निवासी मायंग थाना धनपतगंत पर मुकदमा दर्ज हुआ था जिन्हें पुलिस ने क्लीनचिट दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.